[ad_1]

नवादा, 9 जनवरी(हि. स.) ।नवादा जिले के वारिसलीगंज थाना इलाके में मंगलवार को एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। सीने में बाईं ओर गोली लगी है। पीएचसी वारिसलीगंज में प्राथमिक उपचार के बाद जख्मी को बेहतर इलाज के लिए बर्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज पावापुरी भेज दिया गया है।
बताया जाता है कि वारिसलीगंज थाना इलाके के मोसमा गांव निवासी राजेंद्र पासी उर्फ मुन्ना चौधरी पिता स्व. किशुन चौधरी वारिसलीगंज बाजार से अपने गांव लौट रहे थे। तब गांव के समीप ही बाइक सवार बदमाश ने उन्हें गोली मार दी। गोली लगाने से जख्मी हुए श्रीचौधारी को ग्रामीणों ने इलाज़ के लिए वारिसलीगंज पीएचसी लेकर पहुंचे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया।
चिकित्सक ने गोली जख्मी के शरीर में फंसे होने की बात कही है। घटना की वजह फिलहाल साफ नहीं हो सका है। वैसे, जख्मी के साथ अस्पताल पहुंची महिलाएं जमीनी विवाद वजह बता रहीं थी। परिजनों का औपचारिक बयान आना बाकी है। पुलिस, अपने स्तर से सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। इस तरह की गोलीबारी की घटना से इलाके में दहशत का माहौल कायम है ।नवादा जिले में अपराधियों के इस कारनामे से लोग भयभीत नजर आ रहे हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/डॉ सुमन/चंदा
[ad_2]
Source link