[ad_1]

मुंबई ,30 जनवरी ( हि स ) ठाणे महानगर पालिका क्षेत्र में घोड़बंदर इलाके के धर्मवीरनगर के तुलसीधाम इलाके में ठाणे नगर निगम की जगह हड़प कर कंटेनर में राजनैतिक दल की शाखा स्थापित की गयी है.| आज ठाणे में बीजेपी विधायक संजय केलकर ने सवांददाता सम्मलेन में यह जानकारी देते हुए बताया कि उन्होंने ठाणे मनपा के आयुक्त अभिजीत बांगर का ध्यान आकर्षित करते हुए तत्काल इस कंटेनर को हटाने की मांग की है |
विधायक केलकर ने कहा है की यदि प्रशासन इसे अबिलंव नहीं हटाएगा तो नहीं तो इसके बगल में दो प्रतीकात्मक कार्यालय बनाने की चेतावनी दी जाएगी।
आज ठाणे में विधायक संजय केलकर ने इस तथ्य को उजागर किया है कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे द्वारा अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश के बावजूद ठाणे शहर में अवैध निर्माण धड़ल्ले से हो रहे हैं। विधायक संजय केलकर का कहना है कि शहर में बड़े पैमाने पर हो रहे अनाधिकृत निर्माणों को लेकर भाजपा ने हमेशा ही आवाज़ उठाई है। संजय केलकर का कहना है की राज्य की विधान सभा में ध्यानाकर्षण सत्र में भी सवाल उठाए हैं. मंगलवार को शहर के विभिन्न हिस्सों के नागरिकों ने सचित्र शिकायतों का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया.है ,ठाणे के विधायक संजय केलकर ने इस मामले में मनपा आयुक्त बांगर से स्पष्टीकरण भी मांगा.है | बताया जाता है कि अनाधिकृत निर्माण कार्यों के खिलाफ कार्रवाई के आदेश जारी किए गए हैं। लेकिन अधिकारी निराश होकर बैठ जाते हैं और कोई कार्रवाई नहीं करते। जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने स्पष्ट कहा है कि ठाणे शहर सहित सभी नगर पालिकाओं में अनधिकृत निर्माण कार्य नहीं होंगे और यदि ऐसा होता है, तो इन निर्माण कार्यों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा उन्होंने सदन में भी कहा है कि निर्माण कार्य में सहयोग करने वाले संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा| .| विधायक केलकर की मांग है कि उनकी इस घोषणा को हवा में नहीं छोड़ा जाना चाहिए, ऐसे अनाधिकृत निर्माणों पर कार्रवाई करना जरूरी है.। विधायक केलकर ने आगे बताया कि धर्मवीर नगर के तुलसीधाम क्षेत्र में ठाणे नगर निगम की साइट पर अतिक्रमण किया गया है. वर्ष 2021 में उसी स्थान पर एक कप-पाउंड लगाकर इसका उपयोग सार्वजनिक बुनियादी सुविधाओं के लिए करने का सुझाव दिया गया। नगर निगम ने भी इस स्थान पर अपना बोर्ड लगाकर अतिक्रमण न करने की हिदायत दी थी। हालांकि, जैसे ही कमिश्नर के ध्यान में यह बात लाई गई कि 24 जनवरी को यहां एक बड़ा कंटेनर रखा गया था और 27 जनवरी को उस कंटेनर पर एक झंडा और एक बोर्ड लगा दिया गया था,जबकि कमिश्नर ने तुरंत फोन कर कार्रवाई का आदेश दिया.था | केलकर ने कहा. आश्चर्य का विषय है कि मनपा आयुक्त के आदेश का उलंघन कर अतिक्रमण करने की हिम्मत कैसे हुई? अत: इस अनाधिकृत कन्टेनर शाखा को तत्काल हटाया जाये, अन्यथा एक ही स्थान पर दो प्रतीकात्मक कार्यालय स्थापित हो जायेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार /रविंद्र