Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई, 25 जनवरी (हि.स.)।अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर गुरुवार सुबह टेंपो और कंटेनर के बीच हुई टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई है। घटना की जानकारी मिलते ही तलेगांव दसासर पुलिस स्टेशन की टीम मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार अमरावती जिले में समृद्धि हाईवे पर आज सुबह एक टेंपो से कुछ लोग अहमदनगर से रायपुर की ओर जा रहे थे। तलेगांव में हाईवे पर टेंपो चालक को अचानक झपकी लग गई, इससे टेंपो अनियंत्रित हो गया और हाईवे पर खड़े कंटेनर से टकरा गया। घटना में तीन लोगों की मौत हो गई। इस घटना के बाद टेंपो चालक फरार हो गया। तलेगांव दसासर पुलिस स्टेशन की टीम फरार टेंपो चालक की सरगर्मी से तलाश कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर /संजीव