[ad_1]

रायपुर, 7 मार्च (हि.स.)। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर और उपासना सेवा फाउंडेशन द्वारा संयुक्त रूप से संत रविदास महिला सेवा समिति तथा मितानिन दीदियों का सम्मान समारोह सुबह 9 बजे से आयोजित किया गया है।
इस अवसर पर महिलाओं को कानूनी एवं महिला अधिकार विषय पर जानकारी प्रदान की जाएगी। त्रिलोकी मां कालीबाड़ी समिति डॉ. राजेंद्र नगर के सचिव विवेक बर्धन ने बताया कि यह कार्यक्रम मंदिर परिसर में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि वरिष्ठ अधिवक्ता सुचित्रा विवेक बर्धन होंगी। अध्यक्षता उपासना सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष रतिकांत साहू करेंगे। विशेष अतिथि बुद्ध बिहार महिला समिति की अध्यक्ष अरुणा मेश्राम होंगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ चंद्रनारायण शुक्ल