[ad_1]

नगांव (असम), 18 फरवरी (हि.स.)। जिले के जुरिया के बालीजान में बदमाशों ने शनिवार की रात एक व्यक्ति से उसकी बाइक और नकदी लूट ली। उसके विरोध करने पर बदमाशों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया, जिससे उसका कान कट गया। जुरिया पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने रविवार को बताया है कि जुरिया थानांतर्गत सतिया में बीती रात चार बदमाशों ने रास्ते से गुजर रहे सैफुल इस्लाम को रोक लिया और उस पर किसी धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में सैफुल का कान कट गया। घायल की चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग अपने घर से बाहर निकल आए, जिन्हें देखकर बदमाश सैफुल की बाइक और नगद रुपये लूटकर फरार हो गये। घायल सैफुल के परिजनों ने जुरिया थाने में इस मामले की प्राथमिकी दर्ज करायी है। घटना के संबंध में पुलिस ने दो बदमाशों की पहचान की है लेकिन अभी तक किसी को पकड़ नहीं पाई है।
हिन्दुस्थान समाचार/प्रकाश/अरविंद//सुनील