Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]


राजगंज, 16 फरवरी (हि.स.)। जलपाईगुड़ी जिले के रायगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 31 पर शुक्रवार अपराह्न हुए सड़क हादसे में एक डंपर चालक की मौत हो गई।
स्थानीय सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार दोपहर एक डंपर रायगंज में राष्ट्रीय राजमार्ग 31 से गुजर रहा था। उसके पीछे अलीपुरद्वार से सिलीगुड़ी जाने वाली एक निजी बस थी।
राजगंज ब्लॉक के करतोया इलाके को पार करने के दौरान डंपर ने अचानक ब्रेक लगाया और रुक गया। बस भी गति में थी। डंपर के अचानक ब्रेक लगाने की वजह से बस उससे पीछे से जा टकराई। इस घटना में डंपर चालक गाड़ी से नीचे गिर गया। तभी डंपर उसके ऊपर से गुजर गया।
खबर पाकर राजगंज थाने के आईसी और ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंचे। वे लोग डंपर चालक को नॉर्थ बंगाल मेडिकल कॉलेज ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस दुर्घटना में बस का अगला हिस्सा भी टूट गया है। बताया जा रहा है कि इस घटना में बस में सवार एक यात्री घायल हो गया।
डीएसपी ट्रैफिक अरिंदम पाल चौधरी ने कहा कि प्रत्यक्षदर्शियों के बयान से पता चला है कि नेशनल हाईवे पर डंपर ने अचानक ब्रेक लगा दिया। वहीं जब यात्री बस डंपर के पीछे से टकराई तो डंपर का इंजन निकल गया। ड्राइवर सीट से गिर गया और डंपर उसके ऊपर से गुजर गया। इससे चालक की मौत हो गयी। बस का एक यात्री भी घायल हो गया उन्हें स्थानीय अस्पताल ले जाया गया है। पूरे मामले की जांच शुरू हो गई है। हिन्दुस्थान समाचार/ धनंजय /गंगा