Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जोरहाट (असम),14 फरवरी (हि.स.)। जिले के टियक में सरस्वती पूजा के दिन दो बाइकों की टक्कर में एक युवक की मौत हो गयी, जबकि अन्य दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें जोरहाट मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर किया गया है। दुर्घटना में टियक के तेलिया गांव निवासी ध्रुव दास, विकास हजारिका और अपूर्वा चांगमाई गंभीर रूप से घायल हो गए। तीनों काे टियक के एफआरयू अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टर ने ध्रुव दास को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल विकास हजारिका और अपूर्वा चांगमाई को जोरहाट मेडिकल कॉलेज अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने एक प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
हिन्दुस्थान समाचार/ अरविंद/सुनील