[ad_1]

भोपाल, 25 फरवरी (हि.स.)। कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार दिलीप जायसवाल ने रविवार को अनूपपुर जिला चिकित्सालय का निरीक्षण किया। उन्होंने चिकित्सा सुविधाओं और सेवाओं का पूरा लाभ लोगों को दिलाने के लिये अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिये।
राज्य मंत्री जायसवाल ने जिला चिकित्सालय में अनूपपुर जिले की तीन चिकित्सक बेटियों डॉ उन्नति सिंह बघेल एमएस जनरल सर्जन, डॉ अंजली सिंह राठौड़ -बीडीएस और डॉ प्रीति साहू -बीडीएस द्वारा दी जा रही चिकित्सा सेवाओं की सराहाना की। उन्होंने कहा कि चिकित्सक बेटियां पूरी प्रतिभा के साथ लोगों को सेवा कर रही हैं। इन बेटियों ने जिले का गौरव बढ़ाया है।
हाल ही में राज्य सरकार ने चिकित्सक बेटियों को उनकी सेवाओं के लिये प्रोत्साहित किया था। जायसवाल ने बेटियों की उल्लेखनीय उपलब्धि व कार्य के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगलकामना की।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश