[ad_1]

जींद, 13 जनवरी (हि.स.)। जींद जिला कांगे्रस प्रभारी एवं महम के विधायक आनंद सिह दांगी ने कहा कि 15 जनवरी से कांगे्रस पार्टी घर-घर कांगे्रस, हर घर कांगे्रस कार्यक्रम को शुरू करने जा रही है। जिसका शुभारंभ प्रतिपक्ष नेता एव पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा जींद के टाउन हाल से करेंगे। जो शहर के विभिन्न हिस्सों से होते हुए शिव चौक पर पहुंचेगी। बूथ लेवल पर 31 सदस्यीय कमेटी बनाई जा रही है। कुछ स्थानों पर यह कार्य पूरा भी हो चुका है। वे शनिवार को 15 जनवरी को कांग्रेस के शुरू होने वाले घर-घर कांग्रेस, हर घर कांगे्रस कार्यक्रम की तैयारी के सिलसिले में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद रेस्ट हाउस में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है। सभी नेता कांग्रेस को मजबूत करने के लिए कार्य कर रहे हैं। आने वाला समय कांगे्रस का है और कांग्रेस भारी बहुमत के लिए सरकार बनाएगी। भाजपा के शासन से लोग परेशान हो चुके हैं। आने वाले समय में कांगे्रस भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इससे पूर्व उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एकजुटता का पाठ भी पढाया और कांग्रेस को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जींद पांचों विधानसभा पर 107 दावेदार है, जबकि टिकट पांच को मिलनी है। दावेदारी करना सभी का अधिकार है। जिनको टिकट नहीं मिलती वे साथी उस साथी को मजबूत करें, जिसे पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है।
उन्होंने कार्यक्रम का सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई। इस मौके पर विधायक सुभाष गांगोली, कांग्रेस पिछडा वर्ग के प्रदेशाध्यक्ष रमेश सैनी, बलराम कटवाल, प्रो.धर्मेद्र ढुल, महाबीर कंप्यूटर, प्रदीप गिल, पवन गर्ग, करतार सैनी, दिनेश डाहौला, रिषीपाल हैबतपुर, बलजीत रेढू, रोहित दलाल, सांरग शमशेर ढाटरथ, कमल चौहान, डा. सुरेश देव कौशिक, शिबू जिंदल समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव
[ad_2]