Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

– दो दिन बाद फिर आ सकते हैं बादल
ग्वालियर, 15 फरवरी (हि.स.)। ग्वालियर के गगन में पिछले तीन दिन से घुमड़ रहे बादल गुरुवार को नजर नहीं आए। साथ ही हवाओं का रुख भी बदल गया है। इस वजह से आज न्यूनतम तापमान में 4.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिन तक मौसम शुष्क रहेगा। इसके बाद फिर से बादल आ सकते हैं।
गुरुवार को सुबह आसमान में आंशिक कोहरा था। हालांकि दिन में तेज धूप खिली रही। इसके चलते पिछले दिन की तुलना में आज अधिकतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस वृद्धि के साथ 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो औसत से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम है जबकि न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह भी औसत से 0.8 डिग्री सेल्सियस कम है। आज सुबह हवा में नमी 93 प्रतिशत दर्ज की गई जो औसत से 24 प्रतिशत अधिक है जबकि शाम को हवा में नमी 52 प्रतिशत दर्ज की गई जो औसत से 11 प्रतिशत अधिक है।
मौसम विभाग के अनुसार वर्तमान में ग्वालियर-चंबल संभाग के मौसम को प्रभावित करने वाली कोई मौसम प्रणाली मौजूद नहीं है। हालांकि छत्तीसगढ़ के मध्य भाग में एक चक्रवाती परिसंचरण मौजूद है लेकिन उसका असर पूर्वी मध्य प्रदेश तक ही सीमित है। ऐसे में अगले दो दिन तक मौमस शुष्क रहेगा। इस दौरान उत्तरी हवाएं आने से न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट हो सकती है। दो दिन बाद 17 फरवरी को एक पश्चिमी विक्षोभ आएगा जो पश्चिमी हिमालय को प्रभावित करेगा। इसके प्रभाव से ग्वालियर-चंबल संभाग में भी बादल छा सकते हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/शरद/मुकेश