[ad_1]

मुंबई,27 फरवरी ( हि स) । महाराष्ट्र के पालघर जिले में डहाणू में भूमि रिकार्ड विभाग के कार्यालय के दो उप अधीक्षक क्रमशः गोरख शंकर भूमरे और उनके साथी प्रफुल्ल लक्ष्मण संखे को कल 26फरवरी 2024को पालघर भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग द्वारा तीस हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।इस मामले में पांच हजार रुपए की राशि गोरख ने और 25 हजार रुपए की राशि प्रफुल संखे ने ली थी।
ठाणे के भ्रष्टाचार प्रतिबन्धक विभाग के द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता के मामा के पुत्र की स्वयं की जमीन को अधिकृत रूप से नापने और नक्शे की प्रति बनाने के लिए डहाणू कार्यालय के उप अधीक्षक 39वर्षीय गोरख घूमरे ने 30 हजार रुपए की राशि मांगी थी।
इसके बाद फिर 26फरवरी 2024 को शिकायतकर्ता ने ब्यूरो के कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई थी।
पालघर ब्यूरो ने सारे मामले की जांच पड़ताल करने के बाद नियोजित तरीके से कल 26 फरवरी 2024 को शाम छह बजकर 6 मिनिट पर पालघर में भूमि रिकार्ड कार्यालय में जब शिकायतकर्ता के मामा का लड़के से उप अधीक्षक गोरख भूमरे को पांच हजार रुपए और दूसरे उप अधीक्षक प्रफुल्ल लक्ष्मण संखे को 25हजार रुपए की राशि ले रहे थे पालघर ब्यूरो की टीम द्वारा गिरफ्तार किए गए।
हिंदुस्थान समाचार/रविन्द्र