[ad_1]

जयपुर, 25 जनवरी (हि.स.)। गणतंत्र दिवस पर शुक्रवार, 26 जनवरी को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा प्रातः 8 बजे प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय इन्दिरा गांधी भवन स्टेशन रोड, जयपुर पर राष्ट्रीय ध्वज फहरायेंगे।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसजन, जयपुर शहर एवं जयपुर देहात जिला कांग्रेस कमेटियों के वर्तमान-निवर्तमान पदाधिकारी, अग्रिम संगठनों के पदाधिकारी, विभिन्न विभागों व प्रकोष्ठों के वर्तमान-निवर्तमान पदाधिकारी सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात् डोटासरा प्रातः 8.30 बजे जयपुर स्थित बड़ी चौपड़ पर गणतंत्र दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार/ दिनेश/संदीप