[ad_1]

वाराणसी,10 जनवरी(हि.स.)। 36वीं दीनानाथ गुप्त स्मृति मीडिया बैडमिंटन एवं विश्वनाथ सिंह दद्दू टेबल टेनिस, शतरंज तथा कैरम प्रतियोगिता में पत्रकार एकल व लकी युगल के मुकाबले में शामिल होंगे। 11 से 13 जनवरी तक पराड़कर स्मृति भवन के ईश्वरचन्द्र सिन्हा बहुउद्देशीय हाल में आयोजित प्रतियोगिता के लिए बुधवार को ईश्वरचन्द सिन्हा सभागार में कैरम के अंतरराष्ट्रीय रेफरी रमेश वर्मा ने ड्रा निकाला। काशी पत्रकार संघ व वाराणसी प्रेस क्लब के बैनर तले आनन्द चंदोला खेल महोत्सव के दूसरे चरण में होने वाली बैडमिंटन एवं कैरम प्रतियोगिता में संघ से जुड़े पत्रकार ही भाग लेंगे। आयोजन समिति के संयोजक कृष्ण बहादुर रावत के अनुसार 11 जनवरी को दिन में 11 बजे प्रतियोगिता का उद्घाटन होगा।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीधर/दिलीप
[ad_2]
Source link