[ad_1]

उत्तर दिनाजपुर, 13 फरवरी (हि.स.)। जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर तैनात उत्तर बंगाल फ्रंटियर के सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के सतर्क जवानों ने अवैध रूप से घुसपैठ करते एक बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा है। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक का नाम जहांगीर (21) है। वह बांग्लादेश के जिला ठाकुरगांव का निवासी है। बीएसएफ ने मंगलवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसकी जानकारी दी।
बीएसएफ के तरफ से बताया गया कि किशनगंज सेक्टर के अंतर्गत 72वीं बटालियन बीएसएफ की बॉर्डर आउट पोस्ट कैलाडांगी के सर्तक सीमा जवानों ने एक बांग्लादेशी नागरिक को भारत के सीमा क्षेत्र के पास संदिग्ध रूप से घूम रहा था। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक एटीएम कार्ड व चार सिम कार्ड बरामद हुआ।पकडे गए बांग्लादेशी नागरिक ने कहा कि वह कैलाडांगी के बाड वाले क्षेत्र के माध्यम से बांग्लादेश से भारत आया था। पकड़े गए बांग्लादेशी नागरिक को रायगंज थाने को आगे की कार्रवाई के लिए सौंपा दिया गया है। हिन्दुस्थान समाचार /सचिन /गंगा