Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

-महापौर गणेश केसरवानी का किया गया अभिनन्दन
प्रयागराज, 06 जनवरी (हि.स.)। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में उत्कृष्ट कार्य करने पर नगर निगम प्रयागराज को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। यह पुरस्कार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू द्वारा 11 जनवरी को नई दिल्ली के भारत मण्डपम् में दिया जायेगा।
बता दें कि स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में स्वच्छता के मानकों को पूरा करने पर भारत सरकार द्वारा पिछले वर्ष परीक्षण किया गया। परीक्षण के आधार पर राष्ट्रीय पुरस्कार; स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 अवार्ड सेरेमनी दिये जाने की घोषणा की गयी है। इसमें देश के 11 महानगरों को चयनित किया गया था, जिसमें नगर निगम प्रयागराज को भी राष्ट्रीय पुरस्कार दिया जायेगा।
राष्ट्रीय पुरस्कार की घोषणा से सम्बन्धित पत्र शहरी आवासन एवं कार्य मंत्रालय की संयुक्त सचिव रूपा मिश्रा द्वारा भेजा गया पत्र आज नगर निगम को प्राप्त हुआ। महापौर गणेश केसरवानी ने नगर वासियों को बधाई दी तथा कहा कि शहर के नागरिकों, पार्षदगणों अधिकारियों व सफाई कर्मचारियों के नगर निगम द्वारा स्वच्छता के प्रति समर्पित होकर किये जा रहे कार्यों का प्रतिफल है। यह पुरस्कार प्रयागराज की जनता को समर्पित किया गया है।
उक्त पुरस्कार के लिए पार्षदगणों द्वारा महापौर के नेतृत्व में प्राप्त पुरस्कार हेतु उनका अभिनन्दन महापौर कार्यालय कक्ष में किया गया। जिसमें पार्षद राजू शुक्ला, विनय मिश्रा, उमेश मिश्रा, कुसुमलता गुप्ता, दीपिका सिंह पटेल, कामिनी कुशवाहा, दिलीप जायसवाल, किरन जायसवाल, मुकेश कुमार, नीरज गुप्ता व अन्य नागरिकगण उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/विद्या कान्त/आकाश
[ad_2]
Source link