[ad_1]

जोधपुर, 24 जनवरी (हि.स.)। शहर में एक डॉक्टर से शेयर बाजार में इंवेस्ट के नाम पर शातिर ने एक करोड़ से ज्यादा की ठगी कर डाली। वाट्सअप पर आए मैसेज से झांसे में डॉक्टर ने इंवेस्ट करना शुरू कर दिया। गत छह माह से शातिर का खेल चल रहा था। उन्हें फायदा नहीं होने और रुपये डूबने का अंदेशा होने पर अब रातानाडा थाने में धोखाधड़ी की रिपोर्ट दी गई है। पुलिस ने इसमें अब पड़ताल आरंभ की है। रिपोर्ट में घटना की तारीख गत वर्ष 14 दिसम्बर 23 से लेकर 20 जनवरी 24 तक उल्लेख किया गया है। जबकि इंवेस्ट के नाम पर छह माह से रुपये का ट्रांजेक्जेशन किया जा रहा था।
रातानाडा पुलिस के अनुसार जीएफ-4 पुलिस लाइन के रहने वाले रविंद्रपाल सिंह की तरफ से रिपोर्ट दी गई। वे पेशे से डॉक्टर है। उनके मोबाइल पर एक व्यक्ति ने वाट्सअप के जरिए मैसेज डाला था। मैसेज में बताया गया कि वह रियल स्टेट एवं शेयर बाजार में इंवेस्ट किए जाने पर बड़ा मुनाफा हो सकता है। इस पर उनके द्वारा बाद में बात की गई तो बताया कि पहले उन्हें कुर्टों फंड के लिए खाता खुलवाना होगा। इस पर उन्होंने खाता खुलवा दिया। बाद में शातिर अर्जुन शर्मा और एक अन्य के कहे अनुसार अलग अलग चार बैंकों में रकम डालते गए। यह क्रम पिछले छह माह से चला आ रहा था। शातिरों ने काफी समय तक उनसे इंवेस्ट के नाम पर चार अलग अलग बैकों खातों में 1 करोड़ 7 लाख 55 हजार रुपये डलवा दिए। रातानाडा पुलिस ने अब धोखाधड़ी मेें प्रकरण दर्ज करते हुए जांच आरंभ की है।
हिन्दुस्थान समाचार/सतीश/संदीप