[ad_1]

मुंबई, 09 मार्च (हि.स.)। जलगांव जिले के अमलनेर पुलिस स्टेशन के लॉकअप में चोरी के संदिग्ध आरोपित ने शनिवार सुबह आत्महत्या कर ली। इस घटना के बाद अमलनेर पुलिस स्टेशन की टीम ने आरोपित घनश्याम भाऊलाल कुमावत (35) का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की छानबीन वरिष्ठ अधिकारी कर रहे हैं।
घनश्याम को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया था और उसे कोर्ट ने 9 मार्च तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया था। इसी वजह से उसे अमलनेर पुलिस थाने के लॉकअप में रखा गया था। आज सुबह आरोपित घनश्याम सुबह 6 से 7 बजे के बीच शौच के लिए गया था। वहीं पर घनश्याम ने चादर को फाड़ दिया और उसी के टुकड़े से फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। काफी देर बाद जब घनश्याम शौचालय से बाहर नहीं आया तो गार्ड ने शौचालय में जाकर देखा तो वह मृत पड़ा था। पुलिस की टीम ने घनश्याम का शव बरामद करके पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।
हिन्दुस्थान समाचार / राजबहादुर/प्रभात