[ad_1]

बीजापुर, 14 फरवरी (हि.स.)। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने बुधवार को कांग्रेस भवन में पत्रकारवार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि पूर्व विधायक महेश गागड़ा के संरक्षण में भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू खुले आम गुंडागर्दी पर उतर आये हैं। भाजपा जिला उपाध्यक्ष द्वारा मंगलवार 13 फरवरी को कांग्रेस के विधायक प्रतिनिधि अभिषेक ठाकुर पर स्टेट बैंक के पास गली गलौच करते हुए लोहे राड से जानलेवा हमाला कर दिया, इस हमले में अभिषेक ठाकुर के सीने और हांथ में चोटें आई है।
उन्होंने कहा कि भाजपा जिला उपाध्यक्ष का यह कृत्य निश्चित ही चिंताजनक है। ऐसी घटनाओं से आपसी सदभाव बिगड़ता है। जिला प्रशासन इस घटना को गंभीरता से लेते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष पर तत्काल कानूनी कार्यवाही करे, अन्यथा जिला कांग्रेस कमेटी आंदोलन करेगी जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी। जिलाध्यक्ष लालू राठौर ने कहा की भाजपा जिला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू पर्व विधायक महेश गागड़ा के सबसे ज्यादा करीबी हैं, यही कारण हैं की उन्हें पूर्व विधायक का सीधा संरक्षण प्राप्त हैं। इसी वजह से भाजपा जिलाउपाध्यक्ष दिन दहाड़े लोगों के साथ गली गलौच, मार-पीट करते हुए गुडागर्दी के उतारू हो गए हैं। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से लव कुमार रायडू जैसे आपराधिक प्रवृति के लोगों को पूर्व विधायक का संरक्षण मिला हुआ हैं।
इस दौरान जिलापंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया उद्दे, सरिता चांपा, सुखदेव नाग, दशरथ कुंजाम, संतोष गुप्ता, बबलू खत्री, राजेश जैन सहित कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे