[ad_1]
लखीमपुर (असम), 25 मार्च (हि.स.)। होली के उत्सव के बीच जिले के ढकुवाखाना सोनारी चापरी-केंकुरी क्षेत्र के सरूपतिया गांव का एक व्यक्ति चेला चारिकढिया नदी में उस समय गिर गया और लापता हो गया, जब वह मछली पकड़ने गया था। इस दुखद घटना के कारण गांव में माहौल गमगीन हो गया है।
पुलिस द्वारा सोमवार को दिये गये घटना के विवरण के अनुसार गांव का योगेश सुतिया (35) सोमवार को मछली पकड़ने के लिए पास की चेला चारिकढिया नदी में गया था। कुछ देर नदी किनारे एक नाव में बैठकर मछली तलाशने के बाद वह अचानक नदी में गिर गया।
स्थानीय लोगों और उसकी पत्नी ने घटना को देखा और उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। बाद में लोग मौके पर पहुंचकर पूरी नदी की गहराई तक तलाशी ली, लेकिन उसका पता नहीं चल सका।
गांव के लोगों ने ढकुआखाना में एसडीआरएफ बल को सूचना दी। एसडीआरएफ की एक टीम नदी में व्यक्ति की तलाश कर रही है, लेकिन खबर लिखे जाने तक तक व्यक्ति का कोई पता नहीं चल सका है।
हिन्दुस्थान समाचार / श्रीप्रकाश/अरविंद