Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 21 मार्च (हि.स.)। प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार को दिन भर अन्य दलों के नेताओं द्वारा भाजपा ज्वाइन करने का क्रम चलता रहा। इसी दौरान महिला कांग्रेस की प्रदेश महमंत्री सुहागवती सरेयाम और कमलनाथ के करीबी दीपक सक्सेना के बेटे अजय सक्सेना ने भी भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा, लोकसभा चुनाव प्रदेश प्रभारी डॉ. महेन्द्र सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, प्रदेश शासन के उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा, न्यू ज्वॉइनिंग टोली के प्रदेश संयोजक डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने उन्हें पार्टी में शामिल किया।
प्रदेश भाजपा कार्यालय में गुरुवार को छिंदवाडा से महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री एवं कांग्रेस के पूर्व मंत्री तेजी लाल सरेयाम की बहू सुहागवती सरेयाम, कांग्रेस के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ नेता दीपक सक्सेना के पुत्र अजय सक्सेना ने भाजपा की सदस्यता ली। उनके साथ जुन्नारदेव विधानसभा प्रभारी डॉ. नरेन्द्र सिंह ठाकुर, वरिष्ठ नेता यासीन खान, कांग्रेस पूर्व महामंत्री ऐबाबू खान, वार्ड प्रभारी जमशेद खान, एनयूएसआई जिला प्रभारी आरिश खान, कांग्रेस नेता इदरिश अंसारी, नगरनिगम छिंदवाड़ा के नेता पार्षद पं. राम शर्मा, छिंदवाड़ा नगरनिगम के सभापति चंद्रभान देवरे, पूर्व मंडी अध्यक्ष नंदकिशोर सूर्यवंशी, पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष पंकज शुक्ला, पार्षद सुनिता विजय पाटील, शिवानी बंटी सक्सेना, अभिनव मनोज कुशवाहा सहित 400 से अधिक कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष ने अंगवस्त्र पहनाकर उनका स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री व विधायक भगवानदास सबनानी एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल मंच पर उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/केशव दुबे/मुकेश