Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 11 जनवरी (हि.स.)। स्कूल शिक्षा विभाग की स्टार्स परियोजना केन्द्र सरकार की विश्व बैंक से सहायता प्राप्त योजना है। इस योजना के तहत राज्य सरकार को केन्द्र सरकार से 60:40 के अनुपात में फण्ड प्राप्त होता है। यह राजस्व एवं पूँजीगत दोनों स्वरूप का है। यह जानकारी बुधवार को जनसम्पर्क अधिकारी मुकेश मोदी ने दी।
उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत उन कार्यों को किया जाता है, जो समग्र शिक्षा अभियान के तहत नहीं किये गये है। इन कार्यों में सीमेट की स्थापना, कमाण्ड कंट्रोल सेंटर की स्थापना और शैक्षणिक सुधार से संबंधित प्रशिक्षण शामिल हैं। इस योजना में इस वर्ष 118 करोड़ 16 लाख रुपये का प्रावधान रखा गया है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश
[ad_2]