[ad_1]

ग्वालियर, 6 फरवरी (हि.स.)। उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल आज (मंगलवार को) ग्वालियर और मुरैना के प्रवास में रहेंगे। वे प्रातः 10:30 बजे मेडिकल कॉलेज ग्वालियर की सामान्य परिषद की बैठक में शामिल होंगे। दोपहर 2:30 बजे ग्वालियर से मुरैना के लिये प्रस्थान करेंगे और स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
जनसम्पर्क अधिकारी हितेन्द्र सिंह भदौरिया ने बताया कि उप मुख्यमंत्री शुक्ल प्रात: लगभग 09.45 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस से ग्वालियर रेलवे स्टेशन पहुँचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उप मुख्यमंत्री शुक्ल रेलवे स्टेशन से सर्किट हाउस जाएंगे। इसके बाद वे प्रात: 10.30 बजे मेडीकल कॉलेज पहुँचकर सामान्य परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। शुक्ला अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेने के बाद दोपहर 2.30 बजे सड़क मार्ग द्वारा मुरैना के लिए प्रस्थान करेंगे। मुरैना में विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होने के बाद उप मुख्यमंत्री शुक्ल मुरैना से रात्रि 9.30 बजे रेलमार्ग द्वारा भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश