Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

भोपाल, 10 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश में लम्बित राजस्व प्रकरणों के नामान्तरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती, नक़्शे पर तरमीम के निराकरण के लिए राजस्व महाअभियान चलाया गया, जिसमें 30 लाख से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया है। अभियान की राज्य स्तर, जिले स्तर, तहसील स्तर पर प्रतिदिन लंबित प्रकरणों के निराकरण की मॉनिटरिंग के लिये राजस्व महाभियान डैशबोर्ड बनाया गया है, जिससे इस कार्य की सतत समीक्षा की जा रही है।
जनसम्पर्क अधिकारी केके जोशी ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में 15 जनवरी से राजस्व महाअभियान शुरू हुआ था। इस महाअभियान के प्रथम चरण 15 जनवरी से 29 फरवरी तक 26 लाख से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण किया गया, जबकि द्वितीय चरण में एक मार्च से 10 मार्च की अवधि में चार लाख से अधिक प्रकरण निराकृत किए गए। इस प्रकार अभियान के दौरान कुल 30 लाख से अधिक राजस्व प्रकरणों का निराकरण हुआ है।
उन्होंने बताया कि राजस्व महाअभियान में नामांतरण 3 लाख 23 हजार 16, बंटवारा में 40 हजार 414, सीमांकन में 43 हजार 189, अभिलेख दुरूस्ती में 27 हजार 373 और नक्शा तरमीम में 26 लाख 14 हजार 263 प्रकरणों का निराकरण हुआ है। इस प्रकार कुल 30 लाख 48 हजार 255 प्रकरणों का निराकरण अभियान में हुआ है।
राजस्व अभियान में नामांतरण में अनूपपुर, पांढुर्ना, विदिशा, अशोकनगर, निवाड़ी, दतिया, सीहोर, गुना, हरदा, रायसेन, शिवपुरी, सिवनी, छिंदवाड़ा, अलीराजपुर और श्योपुर में शत-प्रतिशत तथा जबलपुर, झाबुआ, सिंगरौली, बुरहानपुर, बालाघाट, नीमच, नरसिंहपुर, बड़वानी, डिंडोरी, खण्डवा, ग्वालियर, सागर और छतरपुर जिलों में 99 प्रतिशत लंबित नामांतरण प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इसी प्रकार बंटवारा प्रकरण में अशोकनगर, इंदौर, कटनी, झाबुआ, डिंडोरी, पांढुर्ना, शिवपुरी, श्योपुर, सीहोर, हरदा, विदिशा, गुना, रायसेन, दतिया, नीमच और निवाड़ी जिले में शत-प्रतिशत एवं आगर-मालवा, अनूपपुर, खरगौन, ग्वालियर और खण्डवा जिलों में 99 प्रतिशत बंटवारा प्ररकण का निराकरण किया जा चुका है।
राजस्व अभियान में प्रदेश में सीमांकन प्रकरणों में इंदौर, शहडोल, अनूपपुर, अशोकनगर, अलीराजपुर, कटनी, गुना, ग्वालियर, छतरपुर, छिंदवाड़ा, झाबुआ, डिंडोरी, दतिया, देवास, निवाड़ी, नीमच, पांर्ढुना, बुरहानपुर, मंडला, रायसेन, विदिशा, शाजापुर, शिवपुरी, श्योपुर, सागर, सिवनी, सीहोर और हरदा जिलों में शत-प्रतिशत प्रकरणों का निराकरण किया गया है। इसी प्रकारण अभिलेख दुरूस्ती में झाबुआ, विदिशा, सीहोर और हरदा में शत-प्रतिशत तथा मैहर, छतरपुर और सिवनी जिले में 99 प्रतिशत लंबित प्रकरणों का निराकरण किया जा चुका है। इसी प्रकार नक्शा तरमीम में बुरहानपुर, खण्डवा, पांढुर्ना, भिण्ड, विदिशा, झाबुआ, निवाड़ी, मंडला, आगर-मालवा और सिवनी जिला नक्शा तरमीम कार्य में लंबित प्रकरण के निराकरण में अग्रणी है।
हिन्दुस्थान समाचार / मुकेश