[ad_1]

भोपाल, 10 मार्च (हि.स.) । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को पूर्व केन्द्रीय मंत्री कैलाशवासी माधवराव सिंधिया की जयंती पर सादर नमन किया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोशल मीडिया पर कहा कि मध्यप्रदेश के गौरव, पूर्व केन्द्रीय मंत्री, कैलाशवासी माधवराव सिंधिया जी की जयंती पर सादर नमन करता हूं। आपके जीवन का हर क्षण मध्यप्रदेश की उन्नति और जनता के कल्याण के लिए समर्पित रहा। आपको भारतीय राजनीति में एक नायक के रूप में सदैव याद किया जायेगा।
हिन्दुस्थान समाचार / उमेद/मुकेश