Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कोलकाता, 14 फ़रवरी (हि.स.)। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी अगले हफ्ते पंजाब जा रही हैं। 21 फरवरी को पंजाब में उनके कई कार्यक्रम हैं।
सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री भाषा दिवस के दिन सुबह कोलकाता में एक समारोह में शामिल होंगी। समारोह के बाद पंजाब के लिए रवाना होंगी। पंजाब पहुंचकर ममता सबसे पहले स्वर्ण मंदिर में पूजा करेंगी। इसके बाद उनका आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ बैठक का कार्यक्रम है। सूत्रों के अनुसार, वह लोकसभा चुनाव से पहले इंडी गठबंधन और किसान आंदोलन पर चर्चा करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/ गंगा