Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बशीरहाट, 14 फरवरी (हि.स.)। भाजपा प्रतिनिधिमंडल को संदेशखाली जाने से रोकने के लिए पुलिस ने टाकी के जिस होटल में सुकांत मजूमदार रुके थे, उस पर कड़ी निगरानी रखी थी। होटल के गेट पर बड़ी संख्या में पुलिस बलों को तैनात किया गया था। लेकिन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सुकांत मजूमदार ने आंखों में धूल झोंकते हुए सरस्वती प्रतिमा थामे होटल से बाहर निकल गए और इच्छामती नदी के तट पर मां सरस्वती की पूजा की।
इससे पहले इंद्रनील खान समेत अन्य भाजपा नेताओं ने सरस्वती की प्रतिमा को लेकर होटल से निकलने की कोशिश की। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इस दौरान पुलिस के साथ भाजपा कार्यर्ताओं की धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान मूर्ति टूट गई।
इस मामले में सुकांत मजूमदार ने कहा, ”हम बागदेवी की पूजा करना चाहते थे। इसलिए हमारे नेता मूर्तियां लेकर निकल रहे थे। लेकिन पुलिस ने मूर्ति तोड़ दी। बांग्लादेश में जमात के लोग ऐसा ही करते हैं। इस बार बंगाल की पुलिस ने मां का हाथ तोड़ दिया। हमें यह अन्याय स्वीकार नहीं है। शाहजहां के समर्थन में रहने वाली पुलिस एकजुट है। बंगाल की जनता माफ नहीं करेगी।” हिन्दुस्थान समाचार /धनंजय /गंगा