Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

विश्वनाथ (असम), 24 फरवरी (हि.स.)। राज्य के सूचना प्रसारण आदि मामलों के मंत्री पीयूष हजारिका ने कहा है कि मुख्यमंत्री डॉ हिमंत बिस्व सरमा आगामी 27 फरवरी को गहपुर में एक कार्यक्रम के दौरान आठ हजार भूमिहीन लोगों को भूमि का पट्टा देंगे। मंत्री हजारिका आज बहाली में 2700 लोगों को वसुंधरा योजना के तहत भूमि का पट्टा प्रदान करने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने वामपंथी नेता डॉ हिरेन गोसाईं के बयान की आलोचना करते हुए कहा कि आज जिन 2700 लोगों को भूमिका पट्टा दिया गया है वे सभी गरीब और भूमिहीन हैं। उन्होंने कहा कि हिरेन गोहाईं का चरित्र ही ऐसा है कि वे हमेशा उलटी बातें किया करते हैं। उन्हें गरीबों को भूमिका पट्टा मिलना रास नहीं आ रहा है। मंत्री ने कहा कि वसुंधरा योजना के जरिए राज्य के सभी गरीब भूमिहीनों को भूमि का पट्टा प्रदान करने के प्रति उनकी सरकार प्रतिबद्ध है। जिसे वसुंधरा एक में पट्टा नहीं मिला उसे वसुंधरा दो में मिलेगा और जिसे वसुंधरा दो में नहीं मिला उसे फिर वसुंधरा तीन योजना के दौरान भूमि का पट्टा दिया जाएगा।
मंत्री हजारिका ने कहा कि भूमि का पट्टा देने का यह सिलसिला लगातार चलता रहेगा। उनकी सरकार का उद्देश्य है कि राज्य में कोई भी व्यक्ति भूमिहीन नहीं रहे।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/प्रभात