Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नाहन, 10 मार्च (हि.स.)। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने हिमाचल में नाहन से आज संकल्प पत्र यात्रा का शुभारंभ किया है । प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने संकल्प पत्र यात्रा वाहन को नाहन में हरी झंडी दिखाकर रवाना किया जो गांव-गांव व घर-घर जाकर मोदी सरकार की गारंटीयों व बीते 10 सालों में चलाई अनेको योजनाओं की जहां जानकारी देगा वहीं आगामी दिनों के लिए लोगों से सुझाव लिए जाएंगे।
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि देशभर में आज संकल्प पत्र यात्राएं शुरू हो रही हैं मेरा देश कैसा बनना चाहिए मोदी सरकार ने सुझाव मांगे हैं। संकल्प पत्र यात्रा के आठ वाहन रवाना हुए हैं जो गांव-गांव घर-घर जाकर सभी जनमानस के सुझाव एकत्रित करेंगे और वह मोदी सरकार को प्रेषित किए जाएंगे। शहर के महत्वपूर्ण स्थान पर पेटिकाएं लगाई जा रही है इसके अलावा नमो ऐप के माध्यम से भी सुझाव दिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि है यह भारत विकसित भारत बनेगा इस संकल्प को लेकर यह वाहन रवाना हुए है ।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील