Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]
ऊना, 08 जनवरी (हि. स.)। जिला ऊना में लगातार पड़ रही धुंध व कोहरे से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। हाड कंपा देने वाली ठंड से बचने के लिए लोग शाम ढलने से पहले ही घरों में दुबकने को मजबूर हो रहे है। सुबह-सवेरे सडक़ पर सफर करने के लिए विजिबिलिटी 30 से 40 मीटर की दूरी से ज्यादा नहीं है और रात के समय तो धुंध का प्रकोप और अधिक बढ़ रहा है। वाहन चालकों को भी भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
धुंध व कोहरे से जिला के तापमान में भी लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है और रविवार की रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। रविवार को रात का तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो कि इस सर्दियों के सीजन के सबसे कम तापमान रिकॉर्ड हुआ है। वहीं सोमवार को दिन का तापमान 16.8 डिग्री दर्ज हुआ है।
धुंध की सफेद चादर के आगे वाहनों की हेडलाइटों की रोशनी फीकी पड़ रही है। जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अगर पिछले दिनों की बता करें तो जिला ऊना में रविवार अधिकतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था तो न्यूनतम तापमान 1.8 डिग्री सेल्सियस मापा गया था। शनिवार को जिला ऊना का अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री सेल्सियस मापा गया था तो न्यूनतम तामपान 2.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था।
ठंड का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। लोगों को दिनभर अलाव सेकने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। हालात ऐसी है कि लोग धुंध व कोहरे में घर के बाहर कडक़ड़ाती ठंड के बीच कोई भी कार्य नहीं कर पा रहे हैं। जिला ऊना में पिछले करीब 10 दिनों से मौसम खराब चल रहा है। कुछ-कुछ समय के लिए सूर्य देवता धुंध व कोहरे से बाहर निकल रहे हैं, लेकिन फिर से स्थिति वैसे की वैसे हो रही है। परंतु लोग पिछले दिनों से सूर्य देव के दर्शनों के लिए लोग तरस चुके हैं और अच्छी धूप सेकने के लिए इंतजार कर रहे हैं।
जिला मौसम अधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि जिला ऊना में बारिश होने के अभी तक कोई भी आसार नहीं है। बारिश नहीं होती है तो धुंध व कोहरे का प्रकोप ऐसे ही बना रहेगा। जिससे ठंड के स्तर में और अधिक इजाफा हो सकता है। उन्होंने बताया कि सोमवार को जिला का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री और अधिकतम तापमान 16.8 डिग्री दर्ज किया गया है।
हिन्दुस्थान समाचार/विकास/उज्जवल
[ad_2]
Source link