Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

नाहन, 28 फ़रवरी (हि.स.)। ग्राम पंचायत बर्मा पापड़ी का एक प्रतिनिधि मंडल आज सिंचाई समस्या को लेकर आईपीएच विभाग के एक्सईएन से मिला। नदी नालों से सटी ग्राम पंचायत बर्मा पापड़ी के दर्जनों गांव को सिंचाई सुविधा मुहैया करवाने वाली योजना भूमि कटाव के चलते ध्वस्त होने की कगार पर है । जिसको लेकर स्थानीय ग्रामीणों ने एक ज्ञापन विभाग के एक्सईएन को सौंपा है ।
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत बर्मा पापड़ी में बनी सिंचाई योजना नदी नालों से सटी है । जिसके चलते यह योजना ध्वस्त होने की कगार पर है । योजना का भवन ध्वस्त हो चुका है । पंचायत के दर्जनों गांव के सैकड़ो परिवारों की उपजाऊ भूमि योजना ध्वस्त होने के बाद सिंचाई सुविधा से महरूम हो जाएगी ।
उन्होंने विभाग के एक्सईएन को ज्ञापन सौंपते हुए सिंचाई योजना को सुरक्षा दीवार लगाकर सुरक्षित करने की मांग की है। ताकि क्षेत्र की सैकड़ो परिवारों को जोड़ने वाली सिंचाई सुविधा दुरुस्त चलती रहे।
हिन्दुस्थान समाचार/ जितेंद्र/सुनील