Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कुलगाम, 19 मार्च (हि.स.)। जम्मू-कश्मीर पुलिस ने मंगलवार को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत कुलगाम जिले में एक नशा तस्कर के आवासीय घर को कुर्क कर लिया है ।
एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि लगभग 10 लाख रुपये कीमत का यह एक मंजिला आवासीय घर बुगाम इलाके के निवासी कुख्यात नशा तस्कर गुलाम मोहम्मद मीर उर्फ गुल कसाई का है।
उन्होंने कहा कि यह कार्रवाई एनडीपीएस अधिनियम 1985 की धारा 68-ई के साथ पठित 68-एफ (1) के तहत की गई थी और यह एनडीपीएस अधिनियम की धारा 8/15 और 77/2022 यू /पुलिस थाना कुलगाम के तहत एफआईआर संख्या 166/2015 के साथ जुड़ी हुई है।
उन्होंने कहा कि जांच के दौरान संपत्ति की पहचान नशा तस्कर द्वारा नारकोटिक ड्रग्स और साइकोट्रोपिक पदार्थों की अवैध तस्करी से अर्जित की गई थी।
हिन्दुस्थान समाचार/सुमन/बलवान