Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

कठुआ 09 जनवरी (हि.स.)। अवैध खनन के खिलाफ जारी अभियान के तहत कठुआ पुलिस ने पुलिस पोस्ट नगरी के अधिकार क्षेत्र पंडोरी उज्ज नदी में निर्माण सामग्री के अवैध परिवहन में शामिल 01 डंपर और 01 खुदाई मशीन को जब्त किया है।
जानकारी के अनुसार पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय कठुआ की देखरेख में प्रभारी पुलिस चौकी नगरी के नेतृत्व में पुलिस चौकी नगरी की एक पुलिस टीम ने पंडोरी उज्ज नदी क्षेत्र में गश्त के दौरान 01 डंपर पीबी35क्यू-9187 और 01 उत्खनन मशीन को जब्त किया है। जोकि बिना किसी कानूनी अनुमति के अवैध खनन यानी निर्माण सामग्री के परिवहन में लिप्त थे। इसी बीच अवैध खनन में लिप्त दोनों वाहनों को जब्त कर तुरंत आगे की कानूनी कार्यवाही के लिए भूवैज्ञानिक और खनन विभाग कठुआ के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
हिन्दुस्थान/समाचार/सचिन/बलवान
[ad_2]