Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

मुंबई,1 मार्च ( हि स) । वर्तमान विधान सभा सत्र में ठाणे के विधायक संजय केलकर ने आज एक बार फिर पुलिसकर्मियों की सेवानिवृत्ति की उम्र 60 साल करने की मांग की है,और साथ ही ठाणे नगर निगम के 1830 कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग लागू करने पर भी जोर दिया है।
विधायक संजय केलकर ने बताया है कि गरीबों के कल्याण के लिए राज्य और केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं को पेश करने के लिए सरकार बधाई की पात्र है ।उन्होंने इस अवसर पर विपक्ष की आलोचना का कड़ा जवाब दिया। इस अवसर पर उन्होंने पुलिस, तथा ठाणे महानगर पालिका कर्मचारियों, आम किसानों, सफाई कर्मचारियों जैसे विभिन्न तत्वों की पुरजोर सहायता देने की पुरजोर वकालत भी की।
ठाणे के बीजेपी विधायक केलकर ने सरकार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार ने पुलिस कॉलोनियों के लिए सर्वाधिक धनराशि दी है. देश के 20 राज्यों में पुलिस की सेवानिवृत्ति की आयु 60 से 62 वर्ष के बीच है। उन्होंने प्रदेश में भी यह उम्र 60 साल करने की मांग की है।विधायक केलकर का कहना है कि कि इससे पुलिस बल को सक्षम अधिकारी उपलब्ध हो सकेंगे।बताया जाता है कि ठाणे नगर निगम में 2016 के बाद 1830 कर्मचारियों का 7वां वेतन आयोग लागू नहीं किया गया है। यह कार्रवाई तत्काल शुरू करने का निर्देश दिया जाए। अनुकंपा और वंशानुगत आधार पर कर्मचारियों की भर्ती भी रुकी हुई है और इसे तुरंत शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि इससे सफाई कर्मचारियों को काफी फायदा होगा । इधर ठाणे में युवाओं को बर्बाद कर रही हुक्का पार्लर संस्कृति के खिलाफ पुलिस के सहयोग से ठाणे में एक आंदोलन शुरू किया गया। केलकर का मानना है कि कार्रवाई भी हुई, अवैध खेल और जुए की दुकानों को भी सख्ती के साथ बंद करने की जरूरत है । किसानों के कल्याण के लिए शेतकारी सम्मान योजना शुरू की गई है और प्रत्येक खाते में 12 हजार रुपये जमा किये जा रहे हैं। बजट में किसानों के लिए भी बड़ा प्रावधान किया गया है.| ठाणे के विधायक संजय केलकर ने राय व्यक्त करते हुए कहा कि जिन आम किसानों को राहत मिली है, उन्हें सब्सिडी देकर राहत देने की जरूरत है.|
हिन्दुस्थान समाचार /रविंद्र