[ad_1]

गुवाहाटी, 19 फरवरी (हि.स.)। असम के राज्यपाल सह कुलाधिपति गुलाब चंद कटारिया ने आज एक समारोह में डॉ. अरूपज्योति चौधरी को माधवदेव विश्वविद्यालय के कुलपति और प्रो. जी सिंगैया को बिरांगना सती साधनी राज्य विश्वविद्यालय के कुलपति के रूप में पद की शपथ दिलाई। यह समारोह आज राजभवन के कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित किया गया।
इससे पहले राज्यपाल की सचिव स्वप्ना दत्ता डेका ने समारोह की कार्यवाही शुरू करने के लिए राज्यपाल से अनुमति मांगी।
समारोह में शिक्षा मंत्री डॉ. रनोज पेगु, मुख्यमंत्री के शिक्षा सलाहकार प्रो ननी गोपाल महंत, चांसलर सचिवालय के सलाहकार प्रोफेसर एमके चौधरी, राज्यपाल के आयुक्त और सचिव एसएस मीनाक्षी सुंदरम, उच्च शिक्षा आयुक्त और सचिव बनश्री नाथ, सचिव, उच्च शिक्षा नारायण कोंवर, विभिन्न विश्वविद्यालयों के कुलपति और वरिष्ठ अधिकारियों ने भाग लिया।
हिन्दुस्थान समाचार/श्रीप्रकाश/अरविंद