Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

चोरी शुदा जेवरात, नकदी और सामान बरामद, पांच वारदातें सुलझी
हिसार, 26 फरवरी (हि.स.)। बरवाला चौकी पुलिस ने वार्ड नंबर-18 स्थित मकान से जेवरात, नकदी और घरेलू सामान चोरी के मामले में सोमवार को तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें बरवाला निवासी विनोद उर्फ कालिया, अभिषेक उर्फ शेखू और मुगली शामिल है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी के साथ ही चोरी की पांच वारदातें सुलझने की दावा किया है। पुलिस ने तीनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कुलदीप ने सोमवार को बताया कि बरवाला पुलिस चौकी में वार्ड नंबर 18 बरवाला निवासी महिला ने उसक घर में चोरी होने के बारे में सूचना दी थी। उसने बताया कि वे परिवार सहित 9 फरवरी को फतेहाबाद के गांव मल्लड़ गए थे। अगले दिन वापिस आए तो घर से चांदी के जेवरात, नकदी, मोबाइल फोन और घरेलू सामान चोरी हुआ मिला। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने केस दर्ज करके कार्रवाई करते हुए उपरोक्त तीनों आरोपियों विनोद उर्फ कालिया और अभिषेक उर्फ शेखू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा जेवरात, नकदी और सामान बरामद किया है। चौकी प्रभारी ने बताया कि पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपियों ने इसके अलावा भी चोरी की चार वारदातें और की है। इनके बारे में बरवाला थाना में केस दर्ज है।
पूछताछ में उन्होंने बताया कि 16-17 की रात को बरवाला की विकास कॉलोनी से सेट्रिंग का सामान चोरी किया था, 12 फरवरी को वार्ड 18 बरवाला के एक मकान का ताला तोड़कर वहां से 10 हजार रुपए और आभूषण चोरी किए थे, आरोपियों ने 14 फरवरी को वार्ड नंबर 19 बरवाला स्थित एक मकान का ताला तोड़ उसमे से मोबाइल फोन, आभूषण और नकदी चुराई थी तथा 24 फरवरी 2024 को वार्ड नंबर 1 बरवाला से एक मकान का ताला तोड़कर 1 एलसीडी टीवी, 1 इन्वर्टर और चांदी के आभूषण चोरी किए।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/संजीव