Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

गुवाहाटी, 13 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के सिद्धांतों के साथ-साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा के प्रदर्शन से आकर्षित होकर, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव सुरुज दिहिंगिया आज औपचारिक रूप से भाजपा में शामिल हो गए।
इस अवसर पर आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदेश भाजपा के उपाध्यक्ष अजय कोंवर, असम सरकार के मंत्री पीयूष हजारिका और जोगेन महन, सांसद और मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव पबित्र मार्घेरिटा, विधायक सुशांत बरगोहाईं, प्रदेश भाजपा के कोषाध्यक्ष राजकुमार शर्मा और प्रवक्ता किशोर उपाध्याय आदि नेता उपस्थित थे।
हिन्दुस्थान समाचार /श्रीप्रकाश/अरविंद