Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जींद, 27 जनवरी (हि.स.)। जींद के भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने शनिवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान रविवार को जींद आ रहे हैं। दोनों ही नेता एसवाईएल को लेकर हरियाणा के लिए स्थिति स्पष्ट करें।
हरियाणा के कानूनी हक का सम्मान करते हुए पंजाब की आप सरकार को तत्काल प्रभाव से हरियाणा के हिस्से का पानी दे दिया जाना चाहिए। विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि एसवाईएल का पानी हरियाणा वासियों का हक है और वो हक हमें हर हाल में मिलना ही चाहिए। हरियाणा के लिए एसवाईएल का पानी अत्यंत आवश्यक है। यदि एसवाईएल का पानी हरियाणा को मिलता तो 10.08 लाख एकड़ भूमि सिंचित होती और साथ ही हरियाणा वासियों की प्यास भी बुझती व लाखों किसानों को इसका लाभ मिलता।
पानी न मिल पाने के कारण हरियाणा को प्रति वर्ष 42 लाख टन खाद्यानों की हानि भी उठानी पड़ रही है। भाजपा विधायक डा. कृष्ण मिड्ढा ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, एक तरफ तो वो स्वयं को हरियाणा का लाल कहते हैं लेकिन जब एसवाईएल का पानी हरियाणा को दिए जाने की बात आती है तो वो चुप्पी साध लेते हैं। दिल्ली की आप पार्टी हरियाणा सरकार से पानी मांगती है। हरियाणा सरकार खुद प्यासा रह कर भी अपने हिस्से का पानी दिल्ली को दे देती है, लेकिन पंजाब पानी की एक बूंद भी नहीं छोड़ रहा है। जोकि हरियाणा के हितों पर कुठाराघात है।
पंजाब से एसवाईएल का पानी हरियाणा में लाने का दम भरने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी पंजाब तथा दिल्ली में सत्ता हासिल करने के बाद अपने वादे को पूरा नहीं कर रहे हैं। एसवाईएल का पानी हरियाणा को न मिल पाने के कारण जितना नुकसान हुआ है, उसकी भरपाई कभी भी कर पाना बेहद मुश्किल है।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/सुमन