Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

हिसार, 8 मार्च (हि.स.)। कंवारी गांव के सरपंच नरसिंह उर्फ संजय की गोलियां मारकर हत्या किए जाने का मामला अभी शांत भी नहीं हुआ था कि शुक्रवार को गांव ढाणी कुंदनापुर व रिछपुरा में सरपंच रामचंद्र व उसके बेटे हितेंद्र पर हमला करके उन्हें घायल कर दिया गया। बताया जा रहा है कि सरपंच गांव में निर्माणाधीन नाले में पानी छोड़ने के बाद परिवार के सदस्यों को एक दो दिन बाद नाले में पानी नहीं छोड़ने के लिए कहने के लिए गया था कि इसी बात को लेकर विवाद हो गया और परिवार के सदस्यों ने सरपंच पर लात घूसों से हमला कर दिया।
हाथापाई व मारपीट किए जाने की सूचना मिलने जब सरपंच की पत्नी व उसका बेटा उसे छुड़वाने गए तो सरपंच के बेटे के सिर में ईंट मारकर घायल कर दिया गया। सरपंच की पत्नी के साथ भी अभद्र व्यवहार किया गया। हमले में घायल सरपंच व उसके बेटे को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। सरपंच व उसके परिवार के साथ मारपीट किए जाने की सूचना मिलने पर शेखपुरा पुलिस चौकी प्रभारी मौके पर पहुंचे और घायलों के बयान दर्ज कर जांच आरंभ कर दी है।
नागरिक अस्पताल में उपचाराधीन रिछपुरा गांव के सरपंच रामचंद्र के बेटे हितेंद्र ने बताया कि उसके पिता रामचंद्र रिछपुरा व ढाणी कुंदनापुर गांव के सरपंच है। गांव में पंचायत द्वारा पानी की निकासी के लिए नाला बनवाया जा रहा है। हितेंद्र ने बताया कि निर्माणाधीन नाले में मिस्त्री काम कर रहे थे कि इसी दौरान गांव के एक व्यक्ति सतबीर ने पीछे से नाले में पानी छोड़ दिया। जब उसके पिता ने उक्त व्यक्ति के घर जाकर नाले में एक दो दिन पानी नहीं छोड़ने के लिए कहा, तो सतबीर व उसके परिवार के सदस्यों ने उन पर हमला कर दिया। जब वह अपने पिता को छुड़वाने गया तो सतबीर तथा उसकी पत्नी ने मुझे पकड़ लिया और उसके बेटे ने सिर पर ईंटों से हमला कर घायल कर दिया और कपड़े फाड़ दिए। उन्होंने बताया कि मारपीट किए जाने से सरपंच रामचंद्र को भी चोटें आई हैं। घटना के बाद हमलावर आरोपी मौके से फरार हो गया।
हिन्दुस्थान समाचार/राजेश्वर/सुमन/संजीव