[ad_1]

जींद, 17 फ़रवरी (हि.स.)। किसान संगठनों व जनता सरकार मार्चे के आह्वान पर शनिवार को पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए किसान नेता समेत तीन को रिहा करने तथा मुकदमे को रद्द करने की मांग को लेकर किसानों ने लघु सचिवालय में रोष प्रदर्शन किया। मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को साैंपा। किसानों ने जिला प्रशासन को सोमवार तक का अल्टीमेटम दिया है।
रविवार को खटकड़ टोल प्लाजा पर धरना देने, उसे फ्री करवाने ओर सोमवार को बडा कदम उठाने की चेतावनी दी गई है। किसान संगठन जनता सरकार मोर्चा के आह्वान पर शनिवार को किसान लघु सचिवालय के बाहर भारतीय किसान संर्घष समिति के प्रदेशाध्यक्ष विकास सिंसर के नेतृत्व मे एकजुट हुए। उन्होंने कहा कि सरकार के साथ किसानों ंकी तरफ से बातचीत में शामिल किसान नेता गांव कथूरा निवासी अक्षय नरवाल, उसके साथी गांव मदीना निवासी प्रवीण, गांव कोयल निवासी वीरेंद्र को गढ़ी थाना पुलिस संगीन धारा लगा कर जेल में डाल हुआ है, जबकि उन्होंने कोई हिसक कदम नही उठाया है। उन्होंने कहा कि रविवार को खटकड़ टोल प्लाजा पर किसान संगठनों के साथ मिल कर धरना शुरू किया जाएगा और टोल को भी फ्री करवाया जाएगा।
सोमवार तक तीनों को जेल से रिहा नही किया जाता और दर्ज मुकद्में को रद्द नही किया जाता तो किसान संगठनों के साथ मिल कर आंदोलन का बिगुल फूंक दिया जाएगा। रविवार को खेड़ी चौपटा हिसार से किसानों के ट्रैक्टर ट्राली लेकर खटकड़ टोल प्लाजा पर पहुंचने का आह्वान किया गया। जिसके बाद सभी कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे और मांगों से संबंधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव