[ad_1]


सुबह छाया घना कोहरा, शनिवार को होगी बरसात
कैथल, 2 फरवरी (हि.स.)। कैथल में शुक्रवार सुबह वातावरण में कोहरा छाया रहा। जिस कारण शहर की सड़क गीली मिली। कोहरे की वजह से दृश्यता भी 20 मीटर तक रही। सड़कों के किनारे लगे पेड़ों से कोहरा बनकर टपक रहा था तो ओस की बूंदे भी बारिश की तरह बरस रही थी। मौसम विभाग ने शनिवार, रविवार व सोमवार को भी बारिश की संभावना जताई है।
फरवरी महीने के पहले हफ्ते में लोगों को ठंड से राहत मिलने की उम्मीद है। कैथल में वीरवार को बारिश के बाद शुक्रवार सुबह के समय फिर से घना कोहरा छाया। इस दौरान दृश्यता महज 20 मीटर रही। इस कारण सड़कों पर वाहन चालकों ने परेशानी झेली। सुबह के समय अधिकतम तापमान 19 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
शुक्रवार सुबह धुंध पड़ने के बाद दोपहर 2 बजे के आसपास सूरज निकल आया। धूप निकलने से लोगों को सर्दी से राहत मिली। बावजूद इसके 16 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से ठंडी हवाओं का चलना दो जारी रहा। धूप खिलने से गेहूं और सरसों दोनों फसलों को फायदा पहुंचेगा। एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी कौल के कृषि वैज्ञानिक डॉ. ओपी लठवाल ने बताया कि धूप खिलने से गेहूं की फसल को फायदा पहुंचेगा। लगातार सर्दी और कोहरा पड़ने के कारण गेहूं की जो पत्तियां पीली पड़ गई थी।
धूप खिलने से उन्हें फायदा पहुंचेगा। कैथल में 10 एमएम के लगभग बरसात हुई है। जबकि गेहूं को एक सिंचाई में 70 एमएम पानी की जरूरत होती है। कृषि विज्ञान केंद्र के मुख्य वैज्ञानिक डा.रमेश वर्मा ने बताया कि इस समय अधिक धूप खिलने गेहूं की फसल के लिए फिलहाल कोई नुकसान की बात नहीं है।
हिन्दुस्थान समाचार/ नरेश/संजीव