Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

झाबुआ, 31 जनवरी (हि.स.)। जिले के रानापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पाडलवा के रहने वाले ग्रामीण से गड़ा हुआ धन निकालने के नाम पर 8 लाख की धोखाधड़ी करने वाले तथाकथित फरार बाबाओं को बुधवार को रानापुर पुलिस द्वारा गिरफतार कर लिया गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 14 नवम्बर 23 को हुई ठगी की घटना के बाद मामला दर्ज कर पुलिस इन ठग बाबाओं की तलाश कर रही थी, किंतु शातिर आरोपित पुलिस के हाथ नहीं आ रहे थे। अंततः बुधवार को पुलिस इन्हें गिरफ्तार करने में सफल हो पाई है। पुलिस की जानकारी अनुसार आरोपितोंं के कब्जे से ठगी के 7 लाख रुपये भी बरामद कर लिए गए हैं।
थाना प्रभारी रानापुर के अनुसार 14 नवंबर, 23 को फरियादी सुनील पुत्र लक्ष्मण मावी जाती भील, निवासी ग्राम पाडलवा तहसील रानापुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसके साथ तीन बाबाओं द्वारा जमीन में गढे धन को बताकर निकालने के लिये हवन व पूजा पाठ संबंधी क्रिया करने के नाम पर बेईमानी पूर्वक, छल व धोखाधड़ी कर 8,00,000/- की ठगी की गई है। फरियादी की उक्त सूचना पर थाना राणापुर में अपराध क्रमांक 32/2024 एवं भारतीय दण्ड विधान की धारा 420, 34 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया था।
थाना प्रभारी रानापुर, शंकरसिंह रघुवंशी ने बुधवार को बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए जहां जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपितों को गिरफ्तार करने एवं ठगी के रुपये बरामद करने हेतु सख्त निर्देश दिए गए थे, वहीं पुलिस द्वारा भी आरोपितोंं को गिरफ्तार करने हेतु प्रयास किए जा रहे थे। इसी दौरान आरोपितोंं के संबंध में पुलिस को सूचना मिली। प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम (उपनिरीक्षक नरेश निनामा, प्रधान आरक्षक मनोज मीणा, आरक्षक मुकेश एवं अनिल) की सहायता से धोखाधड़ी के आरोपित बाबाओं, गोलू, पुत्र राजु नाथ उम्र 24 साल, निवासी उटावद, जिला धार, दीपक पुत्र प्रेम नाथ उम्र 28 साल निवासी उटावद जिला धार एवं सनी पुत्र श्याम नाथ पडियार उम्र 25 साल निवासी संजय नगर इंदौर को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से ठगी कर ऐंठे गए 7,00,000/- नगदी बरामद किए गए हैं।
हिन्दुस्थान समाचार/ डॉ. उमेशचन्द्र शर्मा