[ad_1]

भोपाल, 11 मार्च (हि.स.)। देश में आज से नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू हो गया है। इस संबंध में केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा सोमवार शाम को अधिसूचना जारी कर दी है। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का हृदय से आभार एवं अभिनंदन किया है।
मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा कि मानवता के कल्याण के लिए समर्पित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आज एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) लागू कर दिया गया है। इससे हमारे पड़ोसी देशों में अत्याचार की पीड़ा से उन अल्पसंख्यक नागरिकों को हमेशा के लिए मुक्त होने का रास्ता मिल सकेगा, जिन्होंने 31 दिसंबर 2014 तक भारत में शरण ली थी।
हिन्दुस्थान समाचार/मुकेश/आकाश