Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

चौड़ीकरण का महत्वपूर्ण कार्य, बीते चार साल से कांग्रेस की दूषित राजनीति से अटका था जनहित का काम
जगदलपुर, 10 फरवरी (हि.स.)। शहर के प्रमुख सडक़ों में शामिल मोतीलाल नेहरू वार्ड की नयापारा क्षेत्र के व्यस्ततम मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण शीघ्र आरंभ होगा। जिला न्यायालय से हाता मैदान तक की सड़क का दो करोड़ 90 लाख की लागत से कायाकल्प किया जायेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव की सार्थक पहल से नयापारा मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण का कार्य बजट में शामिल किया गया है।
मोतीलाल नेहरू वार्ड के पार्षद आलोक अवस्थी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव के प्रति आभार व्यक्त करते हुये कहा कि नयापारा क्षेत्र के मुख्य मार्ग के चौडीक़रण का काम बहुप्रतीक्षित था। बीते चार वर्ष से इस व्यस्ततम सड़क के चौड़ीकरण के लिये निरंतर प्रयास किये जा रहे थे लेकिन कांग्रेस शासन में दूषित दलगत राजनीति के चलते इस मुख्य मार्ग के चौडीक़रण कार्य को बारंबार बाधित किया गया।
नयापारा क्षेत्र का मुख्य मार्ग शहर की प्रमुख सड़कों में एक है, जहां से प्रतिदिन आधा शहर गुजरता है। इस सडक़ का चौड़ीकरण व विस्तार कार्य अत्यंत आवश्यक था, जिसे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष देव ने गंभीरता दिखाते हुये अविलंब संज्ञान में लिया और विशेष रुचि लेते हुये सड़क चौड़ीकरण के काम को बजट में शामिल कराया है। अब जल्दी ही नयापारा मुख्य मार्ग का चौड़ीकरण शुरू होगा। जो शहर वासियों के लिये सौगात होगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार है, जनता से जुड़े बुनियादी कार्य बिना देरी पूरे होंगे। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव का समस्त शहर वासियों की ओर से मोतीलाल नेहरू वार्ड के पार्षद आलोक अवस्थी ने आभार माना है और धन्यवाद ज्ञापित किया है।
हिन्दुस्थान समाचार/राकेश पांडे