Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जगदलपुर, 10 मार्च (हि.स.)। नगर निगम में बजट के लिए 11 मार्च को सामान्य सभा होनी है। इसी दिन सभापति के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भी भाजपा पार्षदों द्वारा लाया गया है। इस बीच सभापति की ओर से एक पत्र निगम आयुक्त को लिखा गया था और सामान्य सभा की बैठक अगली तारीख में करने की जानकारी दी गई थी। इसके बाद से सामान्य सभा की तारीख को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। सामान्य सभा कब होगी कैसे होगी जैसे सवालों पर सभापति कविता साहू, निगम आयुक्त हरेश मंडावी कोई विस्तृत जानकारी उपलब्ध नहीं करवा पा रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने रविवार को जानकारी देते हुए कहा कि अध्यक्ष कविता साहू अपने अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने से बचने के लिए बजट के लिए नियत सामान्य सभा को स्थगित करने भ्रामक प्रचार कर रही हैं। वस्तुत: ऐसा कोई भी पत्र नगर निगम कार्यालय से निगम के सचिव या निगम के आयुक्त द्वारा जारी नहीं किया है। जो पत्र जारी हो जाने की सूचना मिल रही है वह कविता साहू का व्यक्तिगत पत्र है, जिसे वह डाक पार्षदों के घर-घर भिजवा रही हैं। उस पत्र का निगम से कोई संबंध नहीं है। वस्तुत: निगम अध्यक्ष अपने बुने हुए जाल में स्वयं फंस गई हैं।
उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने की बजाय षड्यंत्र पूर्वक उसे आगे बढ़ाने विविध प्रकार की कूटरचना कर रही हैं। यदि बजट स्थगित होता है तो यह बजट लोकसभा चुनाव के आचार संहिता के चलते आने वाले तीन महीने के लिए टल जाएगा। इसके कारण निगम का बजट पारित नहीं हो पाएगा। जिसके कारण निगम का विकास कार्य एक वर्ष पिछड़ जाएगा। महापौर और अध्यक्ष इस प्रकार से निगम के बजट को धता बताकर अपनी राजनीतिक कुर्सी को बचाने प्रयासरत हैं, जो कि असंवैधानिक और लापरवाही की पराकाष्ठा है।
हिन्दुस्थान समाचार/ राकेश पांडे