Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जींद, 5 मार्च (हि.स.)। पार्टी और संगठन से पहले देश को बचाना जरूरी है। भाजपा सरकार लोकतंत्र को खत्म करने पर तुली हुई है। कुरूक्षेत्र लोकसभा से देश में बदलाव की शुरूआत होगी। यह बात आम आदमी पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष और गठबंधन के कुरूक्षेत्र लोकसभा से प्रत्याशी डा. सुशील गुप्ता मंगलवार को आप नेता विरेंद्र लाठर के निवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही।
डा. सुशील गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार लोकत्रंत को खत्म कर तानाशाह राज बनाना चाहती है। इसका बड़ा उदाहरण चंडीगढ़ मेयर चुनाव में देखने को मिला। सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने भी भाजपा सरकार पर फटकार लगाई। स्वतंत्र एजेंसियों का भी दुरूपयोग किया जा रहा है। ईडी को आप नेताओं के खिलाफ कोई भी सबूत नही मिला। इसके बावजूद आप के नेताओं को जेल में डाला गया है और दिल्ली के सीएम को भी ईडी लगातार समन भेज रही है। सुशील गुप्ता ने कहा कि देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से दूर करना होगा। जिसके लिए विपक्ष पूरी तरह तैयार है।
कुरूक्षेत्र लोकसभा से आप की जीत होगी और गठबंधन को मजबूती मिलेगी। देश की जनता भाजपा की नीतियों से तंग आ चुकी है और छुटकारा पाना चाहती है। किसानों पर लाठियां बरसाई जा रही हैं। देश के प्रधानमंत्री ने कहा था कि किसानों को एमएसपी दी जाएगी, लेकिन कोई कमेटी भी गठित नही की गई। लोकसभा और विधान सभा चुनावों में जनता भाजपा को बाहर का रास्ता दिखाने का काम करेगी और गठबंधन की सरकार बनेगी।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव