Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

जींद, 23 मार्च (हि.स.)। सिविल लाइन थाना पुलिस ने कंपनी में निवेश करने पर मोटे मुनाफे का झांसा दे लगभग 62 लाख 54 हजार रुपये हडप लिए। इस मामले में शनिवार को पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
गांव खरैंटी निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि फरवरी 2021 में उसका संपर्क आपकी उडान कंपनी चलाने वाले गांव राजपुरा भैण निवासी अशोक तथा गांव ढांडी छिल्लर चरखी-दादरी निवासी दिनेश से हुआ। दोनों ने अपनी कंपनी ने गोहाना रोड पर कार्यक्रम किया हुआ था। उन्होंने बताया कि कंपनी मसाले तथा हर्बल प्रोडक्ट बनाती है। कंपनी मालकियत के कागजात दिखा कर विश्वास में ले लिया। साथ ही बताया कि कंपनी में निवेश करने पर कई गुणा मुनाफा होगा। जिस पर उसने छह लाख 53 हजार का निवेश 27 फरवरी 2021 को किया। जिसके बाद आरोपितों ने उसके खाते मे कुछ राशि डाल कर लालच देते रहे। फिर कंपनी में ग्रोथ बता कर उसकी और राशि का निवेश कंपनी में करवा लिया। इस प्रकार उसने कंपनी मे 62 लाख 53,800 रुपये का निवेश कर लिया। विश्वास जताने के लिए आरोपितों ने उसे 50 लाख रुपये की परनोट भी दिए थे।
इसके अलावा दो चेक भी उसे सिक्योरिटी के तौर पर दिए गए थे। जिसके बाद उसने कुछ समय के बाद निवेश राशि को वापस मांगा तो कुछ दिन इंतजार करने के लिए कहा गया। बावजूद इसके लंबा समय बीत गया लेकिन राशि वापस नही दी। दो साल के बाद वह आरोपितों के अर्बन एस्टेट स्थित कार्यालय में गया तो उसके साथ गाली गलौज की गई और बुरा अंजाम भुगतने की धमकी दी गई। जब उसने सिक्योरिटी चैकों को बैंक में लगाया तो हस्ताक्षर मिस मैच पाए गए। सिविल लाइन थाना के जांच अधिकारी विरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने दीपक की शिकायत पर कंपनी संचालक अशोक तथा दिनेश के खिलाफ धोखाधड़ी, अमानत में ख्यानात, धमकी देने समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ विजेंद्र/संजीव