[ad_1]
_622_H@@IGHT_248_W@@IDTH_600.jpg)
पलवल, 15 मार्च (हि.स.)। पलवल के नया गांव फजलपुर में घर में घुसकर दो दर्जन से अधिक पर एक परिवार पर हथियारों से जानलेवा हमला कर लूटपाट करने का मामला प्रकाश में आया है। शुंक्रवार को कैंप थाना पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार नया गांव फजलपुर गांव निवासी शिव कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। गुरुवार रात करीब साढ़े 11 बजे पड़ोसियों ने उनके घर में घुसकर उसके परिवार पर हमला कर दिया। पड़ोस में रहने वाले वाले अनिल, सूरज, करण व अर्जुन सहित 10-12 अन्य लोग हाथों में लाठी-डंडे, चाकू व तलवार सहित अन्य हथियार लेकर आए थे। आरोपियों में उसके परिवार के शिव कुमार उर्फ मुरारी, मुस्कान, बत्ती व अंजू को चोटें आई है।आरोप है कि आरोपी उनके घर में घुस आए और मारपीट कर घर में रखे हुए डेढ़ लाख रुपए नकद, दस तोले सोने के व दो किलो चांदी के आभूषण को लूटकर ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची।
कैंप थाना के पुलिस जांच अधिकारी सुभाष का कहना है कि जब मौके पर जांच की तो पाया कि आरोपियों ने घर के बाहर झगड़ा किया है और घर में नकदी व आभूषणों की लूट के बारे में कोई सबूत नहीं मिले। जिसके चलते पुलिस ने मारपीट कर घायल करने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिन्दुस्थान समाचार/ गुरुदत्त/संजीव