Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

दक्षिण 24 परगना, 12 जनवरी (हि.स.)। पार्टी का झंडा लगाने को लेकर आईएसएफ और तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ में एक बार फिर भिड़ गए। आईएसएफ ने तृणमूल कार्यकर्ताओं पर हमला करने का आरोप लगाया है। हालांकि तृणमूल कांग्रेस ने भी इस मामले में पलटवार किया है। शुक्रवार को दक्षिण 24 परगना जिले के भांगड़ के खरगाछी इलाके में दोनों दलों के कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए। बड़ी संख्या में पुलिस ने मौके पर पहुंचकर परिस्थिति को काबू किया।
स्थानीय सूत्रों के मुताबिक, आईएसएफ के समर्थक इलाके में पार्टी के झंडे फहरा रहे थे। उसी वक्त तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के साथ उनका विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस घटना से आसपास के इलाके में काफी तनाव फैल गया। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए भांगड़ थाने की बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर पहुंची। इस घटना में दोनों पक्षों के कुल चार लोग घायल हो गए। उन्हें नलमुरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से उन्हें कोलकाता के सरकारी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक कार्यकर्ता को गोली भी लगी है। हिन्दुस्थान समाचार/ धनंजय /गंगा
[ad_2]