[ad_1]

रायपुर, 11 मार्च (हि.स.)। राज्य सरकार ने आईपीएस तबादला सूची में बदलाव करते हुए 2011 बैच के आईपीएस अजातशत्रु बहादुर सिंह को नई पोस्टिंग दी है। उन्हें ट्रेनिंग ऑपरेशन, फायर ब्रिगेड, इमरजेंसी सेवा और होमगार्ड का डायरेक्टर बनाया गया है। यह आदेश छग के राज्यपाल के नाम से गृह (पुलिस) विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को जारी किया है।
यह पोस्ट मयंक श्रीवास्तव के आयुक्त जनसंपर्क बनने के बाद से खाली थी। अब अजातशत्रु बहादुर को यहां पदस्थ किया गया है। इससे पहले जो आदेश निकला था उसमें उन्हें एटीएस का एसपी बनाया गया था अब उन्हें नई जिम्मेदारी दी गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/चंद्रनारायण शुक्ल/आकाश