Warning: Undefined array key "mode" in /home/azaannews/public_html/wp-content/plugins/sitespeaker-widget/sitespeaker.php on line 13
[ad_1]

बलरामपुर, 10 जनवरी (हि.स.)। कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने जिले के सीमावर्ती क्षेत्रों में अन्य राज्यों से धान की अवैध परिवहन को रोकने बेरियर प्रभारी नियुक्त कर आने-जाने वाले वाहनों की सतत निगरानी करने के निर्देश दिये हैं। साथ ही कलेक्टर ने बताया कि आगामी माह में भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 हेतु आदर्श आचार संहिता की घोषणा किया जाना प्रस्तावित है। इस हेतु निर्वाचन की दृष्टिकोण से अवैध सामग्री के परिवहन के साथ-साथ धान के अवैध परिवहन की जांच किया जाना आवश्यक है। इस कार्य के सफल संचालन हेतु जिले के चिन्हांकित थाना एवं चौकियों में अधिकारी-कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
हिन्दुस्थान समाचार/गायत्री प्रसाद
[ad_2]
Source link